लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने हेल्दी और लंबे समय तक असरदार वजन घटाने को लेकर तीन आसान नियम साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि वजन कम करने के लिए बहुत सख्त डाइट या वायरल ट्रेंड्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
रुजुता के मुताबिक, वजन घटाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे और स्थायी तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने लोगों को पारंपरिक भारतीय भोजन जैसे दाल-चावल, इडली-दोसा, चिकन-राइस जैसे संतुलित भोजन को डाइट का हिस्सा बनाए रखने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि डाइट में किसी एक खास चीज या "मैजिक फूड" पर भरोसा करने के बजाय नियमित खान-पान और अच्छी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। सोशल मीडिया पर चल रहे तेजी से वजन घटाने वाले ट्रेंड्स से दूरी बनाने की सलाह भी दी गई।
रुजुता दिवेकर लंबे समय से करीना कपूर के साथ काम कर रही हैं और उनका फोकस संतुलित भोजन, नियमितता और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा है।