लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
गुरप्रीत कालरा
शिमला, 7 सितंबर। बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स में 10 और 11 सितंबर 2026 को “National Conference on Advanced Materials & Simulation Techniques for Sustainable Future” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज की ओर से इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप सोसाइटी ऑफ इंडिया (नॉर्थ जोन) के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. गगन कुमार भार्गव हैं।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य उन्नत सामग्री विज्ञान और आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और विकास को एक मंच पर लाना है। साथ ही इन तकनीकों के जरिए सतत और बेहतर भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों के बीच चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में देशभर से वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान Keynote Talks, Technical Sessions, Poster Presentations और Networking जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इससे प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ अपने विचार साझा करने और शोध कार्यों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति की ओर से सम्मेलन के विषय से संबंधित Abstract भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। शोधकर्ता, शिक्षक, वैज्ञानिक और विद्यार्थी अपने शोध एवं अध्ययन से जुड़े Abstract प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित शोध कार्यों को Poster Presentation और Technical Sessions के माध्यम से प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
कन्वीनर प्रो. गगन कुमार भार्गव ने कहा कि सतत विकास के लिए नई और उन्नत सामग्री के साथ-साथ सिमुलेशन तकनीकों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन शोधकर्ताओं को अपने नवीनतम कार्य साझा करने, नए विचारों पर चर्चा करने और भविष्य में अकादमिक एवं शोध सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर देगा।
उन्होंने अधिक से अधिक शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों से सम्मेलन में भाग लेने और अपने Abstract प्रस्तुत करने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय में सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतिभागियों को विशेषज्ञ व्याख्यानों, तकनीकी सत्रों और पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से नई जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा।