akhnau-ward-02-kathla-pingla-devi-unopposed

ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड 02 काथला में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गईं पिंगला देवी (राधा)

ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड नंबर 02 काथला में आयोजित सार्वजनिक बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से श्रीमती पिंगला देवी उर्फ राधा को निर्विरोध पंच चुना। ग्रामीणों ने सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने

By : Local News of India
ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड 02 काथला में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गईं पिंगला देवी (राधा)

ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड 02 काथला में निर्विरोध पंच चुनी गईं पिंगला देवी (राधा) का ग्रामीणों ने किया स्वागत।

नील नेगी
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

काथला (लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया / नील नेगी) — ग्राम पंचायत बखनाओ के वार्ड नंबर 02 काथला में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी ग्रामीणों ने आपसी सहमति और सर्वसम्मति से श्रीमती पिंगला देवी उर्फ (राधा) को निर्विरोध पंच चुना।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती चुनावों के दौरान कई बार गांवों में आपसी मतभेद और सामाजिक रिश्तों में तनाव की स्थिति बन जाती है। ऐसे माहौल से बचने और गांव में भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से सभी लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से यह फैसला लिया।

ग्रामीणों ने निर्विरोध चयन को गांव की जागरूकता, समझदारी और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। इस मौके पर वार्डवासियों ने नवनिर्वाचित पंच पिंगला देवी (राधा) को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित पंच पिंगला देवी (राधा) ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वार्ड और गांव के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगी तथा सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

कर्नाटक में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव: मंत्री

कर्नाटक में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव: मंत्री

कर्नाटक में पंचायत चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2026 में कराए जा सकते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि चुनाव की तैयारियां जारी हैं और कार्यक्रम जल्द घोषित होगा।