youth-climbs-mobile-tower-dharampura-police-rescue

मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पत्नी से विवाद के बाद दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने बचाया

Dharampura news, mobile tower incident, police rescue, suicide attempt, family dispute, youth protest, local news India

By : Local News of India
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पत्नी से विवाद के बाद दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने बचाया

Police persuade a युवक perched on a mobile tower in Dharampura to come down safely after a family dispute

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Dharampura के बोधघाट थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दीपक विश्वकर्मा नामक युवक, जो Bhopal का निवासी है, बुधवार सुबह अपनी पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

युवक का आरोप था कि उसे ससुराल में पत्नी और बच्चे से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाइश दी, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर लगातार किसी से बात करता रहा।

काफी प्रयासों और समझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

जयपुर में मां की हत्या के आरोप में लॉ स्टूडेंट हिरासत में, पिता की मौत पर भी उठे सवाल

मां की हत्या के आरोप में हिरासत में ली गई लॉ स्टूडेंट पर चाचा ने पिता की मौत को लेकर भी आरोप लगाए हैं।