देवीपाटन शक्तिपीठ में नवरात्रि मेले को लेकर प्रशास

देवीपाटन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: माता पाटेश्वरी के दर्शन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में माता पाटेश्वरी के दर्शन किए। नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

By : Local News of India
देवीपाटन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: माता पाटेश्वरी के दर्शन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि

बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में माता पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देवीपाटन मंदिर गर्भगृह में माता पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला में पहुंचे, जहां उन्होंने गौवंशों को हरा चारा और गुड़ खिलाया तथा उन्हें दुलार किया। इस दौरान मंदिर भ्रमण के समय देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी महाराज उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने बलरामपुर में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने देवीपाटन मंदिर पहुंच में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह मां पाटेश्वरी जी के दर्शन पूजन उपरांत लगभग 9:35 बजे मुख्यमंत्री का काफिला देवीपाटन मंदिर से आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवानीपुर के हेलीपैड पहुंचा, जहां से वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19 मार्च से शुरू होने वाले देवीपाटन राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि मेले के दौरान देवीपाटन शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त स्वच्छताकर्मियों की तैनाती की जाए।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।