yamaha-bike-scooter-price-hike-r15-mt15-aerox-fz-x

Yamaha ने दिया झटका, अपनी बाइक्स और स्कूटर्स को किया महंगा, अब इतनी है कीमत

Yamaha ने अपने टू-व्हीलर पोर्टफोलियो की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने R15, MT-15, Aerox 155, RayZR 125, FZ-X और XSR 155 समेत कई मॉडल्स को महंगा कर दिया है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई

By : Local News of India
Yamaha ने दिया झटका, अपनी बाइक्स और स्कूटर्स को किया महंगा, अब इतनी है कीमत

Yamaha ने R15, MT-15 और Aerox समेत कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ाईं।

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

 

India Yamaha Motor ने मई 2026 के लिए अपने कई टू-व्हीलर मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और लॉजिस्टिक खर्चों को इसकी वजह बताया है। नई कीमतें देशभर के डीलरशिप पर तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी Yamaha R15 रेंज में हुई है। कंपनी ने R15 के सभी वेरिएंट्स को 4,900 रुपये तक महंगा कर दिया है। इसके बाद MT-15 का नंबर आता है, जिसकी कीमत में 3,800 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं Yamaha Aerox 155 स्कूटर अब 2,800 रुपये तक महंगा हो गया है। FZ-X के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2,500 रुपये और DLX वेरिएंट की कीमत 2,800 रुपये तक बढ़ाई गई है। XSR 155 के कुछ कलर ऑप्शन 1,000 रुपये महंगे हुए हैं।

कंपनी ने अपने स्कूटर पोर्टफोलियो में भी बदलाव किया है। RayZR 125 की सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 2,200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि Fascino 125 के चुनिंदा वेरिएंट्स 1,000 रुपये तक महंगे हुए हैं।

हालांकि, कीमतों में बदलाव के बावजूद कंपनी ने किसी भी मॉडल के इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। सभी मॉडल्स पहले जैसे ही मैकेनिकल सेटअप और फीचर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

संबंधित सामग्री

E20 पेट्रोल से गाड़ियों पर क्या होगा असर? सरकार और ऑटो एक्सपर्ट्स ने दूर किए बड़े भ्रम

E20 पेट्रोल से गाड़ियों पर क्या होगा असर? सरकार और ऑटो एक्सपर्ट्स ने दूर किए बड़े भ्रम

E20 पेट्रोल को लेकर सरकार और ऑटो एक्सपर्ट्स ने कहा है कि यह E20-अनुकूल वाहनों के लिए सुरक्षित है। हालांकि, कुछ पुराने वाहनों में माइलेज में हल्की कमी आ सकती है।

ओला इलेक्ट्रिक की Q1 में मजबूत वापसी, जून में रजिस्ट्रेशन 16,144 यूनिट्स तक पहुंचा

ओला इलेक्ट्रिक की Q1 में मजबूत वापसी, जून में रजिस्ट्रेशन 16,144 यूनिट्स तक पहुंचा

ओला इलेक्ट्रिक ने Q1 FY27 में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के वाहन रजिस्ट्रेशन 43,719 यूनिट तक पहुंच गए, जबकि जून 2026 में 16,144 यूनिट्स दर्ज हुईं, जिससे EV बाजार में तेजी दिखी।

मुंबई में CNG के दाम फिर बढ़े, 15 दिन में दूसरी बार हुई 2 रुपये की बढ़ोतरी

मुंबई में CNG के दाम फिर बढ़े, 15 दिन में दूसरी बार हुई 2 रुपये की बढ़ोतरी

मुंबई में CNG उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है

पेट्रोल-डीजल नहीं, फिर कैसे चलेगी आपकी कार-बाइक? अचानक क्यों बदल रही है फ्यूल की पूरी कहानी

पेट्रोल-डीजल नहीं, फिर कैसे चलेगी आपकी कार-बाइक? अचानक क्यों बदल रही है फ्यूल की पूरी कहानी

क्या आने वाले समय में आपकी कार और बाइक सिर्फ पेट्रोल-डीजल पर नहीं चलेंगी? सरकार अब E20 से आगे E85 और E100 जैसे हाई-एथेनॉल फ्यूल की तैयारी में है। जानिए क्यों अचानक फ्यूल सिस्टम बदलने की बात हो रही है।