छात्रा का शव बिस्तर पर मिला युवक पर हत्या का आरोप

छात्रा का शव बिस्तर पर मिला, युवक पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप

उरई में 19 वर्षीय छात्रा का शव बिस्तर पर मिला। परिजनों ने एक युवक पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By : Local News of India
छात्रा का शव बिस्तर पर मिला, युवक पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उरई के कुठौंद थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय प्रतीक्षा कुमारी बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी पिछले तीन महीनों से छात्रा को परेशान कर रहा था और शादी का दबाव बना रहा था।

परिजनों का आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।