UP RERA Caps Flat Transfer Charges Relief Buyers

फ्लैट ट्रांसफर पर बिल्डर्स की मनमानी खत्म, यूपी RERA का बड़ा फैसला

UP-RERA के नए फैसले के तहत फ्लैट ट्रांसफर पर बिल्डर्स की मनमानी पर रोक लगा दी गई है।

By : Local News of India
फ्लैट ट्रांसफर पर बिल्डर्स की मनमानी खत्म, यूपी RERA का बड़ा फैसला

फ्लैट ट्रांसफर पर बिल्डर्स की मनमानी खत्म, यूपी RERA का बड़ा फैसला

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

उत्तर प्रदेश में फ्लैट ट्रांसफर को लेकर बिल्डर्स की मनमानी पर अब लगाम लग गई है। UP-RERA के नए नियमों के तहत ट्रांसफर चार्ज को तय सीमा में बांध दिया गया है। अब अगर फ्लैट परिवार के सदस्य को ट्रांसफर होता है, तो बिल्डर अधिकतम ₹1000 ही प्रोसेसिंग फीस ले सकता है, जबकि गैर-परिवार ट्रांसफर पर यह सीमा ₹25,000 तय की गई है।
पहले बिल्डर्स मनमाने तरीके से ₹50,000 से लेकर ₹2 लाख तक चार्ज वसूल लेते थे, जिससे खरीदारों को भारी नुकसान होता था।
इसके अलावा, नए नियमों के तहत ट्रांसफर के लिए नया एग्रीमेंट बनाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि पुराने एग्रीमेंट में ही बदलाव दर्ज किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनेगी।

संबंधित सामग्री

हैदराबाद में नए घरों की सप्लाई सबसे तेज, बिक्री में हल्की सुस्ती के बावजूद बाजार मजबूत

हैदराबाद में नए आवासीय प्रोजेक्ट्स की सप्लाई देश में सबसे तेजी से बढ़ी है। हालांकि घरों की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन डेवलपर्स का भरोसा बाजार पर कायम है।