गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सुपौल जिले में ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार ने अप्रैल 2026 के लिए वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिले के सभी राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव और प्रभारी पदाधिकारी (ईवीएम वेयरहाउस) भी मौके पर मौजूद थे।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर माह बाह्य निरीक्षण और प्रत्येक तीन माह में वेयरहाउस खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाता है, ताकि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने बताया कि इस प्रक्रिया से चुनावी व्यवस्थाओं में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलती है।