सुल्तानपुर-हत्याकांड-आरोपित-पुलिस-मुठभेड़-गिरफ्तार

जनऊपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपित मुठभेड़ में दबोचा

सुल्तानपुर के जनऊपुर गांव में गोलीकांड के मुख्य आरोपित दीपक सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया।

By : Local News of India
जनऊपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपित मुठभेड़ में दबोचा

सुल्तानपुर : हत्यारोपित पुलिस मुठभेड़ मे घायल , गिरफ्तार

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपित गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुवंर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार शाम जनऊपुर गांव में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपित दीपक सोनकर को पुलिस ने धोपाप इलाके के पास उसके घर के नजदीक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपित ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया गया है कि गुरुवार शाम को दो पटीदारों, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के परिवार के बीच विवाद हो गया था। इससे पहले सुबह दोनों परिवारों के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था।

हालांकि शाम को विवाद फिर से बढ़ गया। आरोप है कि रमेश सोनकर के परिवार के सदस्य वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद भोलू सोनकर ने करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में मोहित के सीने में दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मंगल नामक युवक को भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी और थाना पुलिस की विशेष टीम गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।