हिमाचल में 17 फ़रवरी से बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में बर्फ़बारी- तौबा इतनी ठंड

मैदानी इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखा गया। बिलासपुर में दृश्यता 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर तक सीमित रही।

By : Local News of India
हिमाचल में बर्फ़बारी- तौबा इतनी ठंड

हिमाचल में 17 फ़रवरी से बर्फबारी की संभावना

आकांशा

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है और बुधवार को ज्यादातर इलाकों में धूप खिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 16 फ़रवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 17 और 18 फ़रवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।राज्य में दिन के सलोगों कोमय ठंड से कुछ राहत मिल रही है, हालांकि रात के तापमान में गिरावट के कारण सर्दी का असर बना हुआ है। खासतौर पर जनजातीय जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे बना हुआ है।

लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान -8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कुकुमसेरी में भी पारा -8.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में शीत लहर जैसे हालात बने हुए हैं।राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। सुंदरनगर में 5.1, भुंतर में 3.5, कल्पा में 1.4, धर्मशाला में 5.2, ऊना में 7.2 और नाहन में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पालमपुर में 6.5, सोलन में 4.3, मनाली में 2.1, कांगड़ा और मंडी में 6.2-6.2, बिलासपुर में 7.0 और जुब्बड़हट्टी में 8.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

मैदानी इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखा गया। बिलासपुर में दृश्यता 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर तक सीमित रही।मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 16 फ़रवरी तक अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। 17 और 18 फ़रवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां बंगाल की खाड़ी पहुंचा, झमाझम बारिश के आसार

मानसून को रफ्तार देने वाला 10 हजार KM लंबा बादलों का सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

मानसून का कहर: उत्तराखंड में भूस्खलन, J&K में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तूफान से तबाही

देश के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है। उत्तराखंड में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड और हिमाचल में तेज हवाओं व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, शिमला में लैंडस्लाइड; किन्नौर में घर मलबे में दबा

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, शिमला में लैंडस्लाइड; किन्नौर में घर मलबे में दबा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण शिमला और किन्नौर में हालात बिगड़े हैं। लैंडस्लाइड से नुकसान हुआ है और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

आलिया भट्ट ने दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी में ‘माही वे’ पर किया डांस

आलिया भट्ट ने अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी में शाहरुख खान के गाने ‘माही वे’ पर खास परफॉर्मेंस दी।

त्रिपुरा में भारी बारिश का कहर, नदियां उफनीं; तीन जिलों में 11 हजार लोग विस्थापित

त्रिपुरा में भारी बारिश का कहर, नदियां उफनीं; तीन जिलों में 11 हजार लोग विस्थापित

त्रिपुरा में लगातार बारिश और नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। तीन जिलों में करीब 11 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।