शिमला-गैस-सिलेंडर-चोरी-आरोपी-गिरफ्तार

शिमला में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी दबोचा

शिमला के कृष्णा नगर इलाके में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By : Local News of India
शिमला में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी दबोचा

शिमला-गैस-सिलेंडर-चोरी-आरोपी-गिरफ्तार

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

शिमला, 10 मार्च।
राजधानी शिमला में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले को सदर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह मामला 9 मार्च को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(अ) और 331(3) के तहत थाना सदर, शिमला में दर्ज किया गया। शिकायत कृष्णा नगर निवासी पवन कुमार ने दर्ज करवाई थी।

शिकायतकर्ता पवन कुमार ने बताया कि वह 5 मार्च को अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। 9 मार्च को जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके रसोईघर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखने पर रसोई से दो गैस सिलेंडर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामला दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कृष्णा नगर का रहने वाला अनिकेत नाम का युवक 7 मार्च को इलाके से गैस सिलेंडर उठाकर लालपानी की ओर जाता हुआ देखा गया था।

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डाउनडेल, रेलवे पार्किंग और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान डाउनडेल इलाके में पुलिस ने अनिकेत को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।