आलबेडा कॉलोनी आग हादसा

सर्विस के बाद घर लाई स्कूटी बनी आग का कारण, शिक्षक के घर में लाखों का नुकसान

पार्किंग क्षेत्र और उससे सटे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया

By : Local News of India
सर्विस के बाद घर लाई स्कूटी बनी आग का कारण, शिक्षक के घर में लाखों का नुकसान

स्कूटी में हुए स्पार्क से शिक्षक के घर में लगी आग

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के आलबेडा फॉरेस्ट कॉलोनी में बीती रात करीब 9 बजे शिक्षक अजय मरकाम के घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग घर के पार्किंग एरिया में खड़ी स्कूटी में स्पार्क होने के कारण लगी, जो कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी मोटरसाइकिल, पार्किंग क्षेत्र और उससे सटे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

बताया जा रहा है कि जिस स्कूटी में आग लगी, उसे उसी दिन सर्विस कराकर घर लाया गया था। शाम के समय अचानक उसमें स्पार्क हुआ और निकली चिंगारी ने आसपास रखे ज्वलनशील सामान को आग पकड़वा दी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्य घबराहट के बीच सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। हालांकि, दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।

बैंकॉक के लोकप्रिय पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 63 घायल; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बैंकॉक के लोकप्रिय पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 63 घायल; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बैंकॉक में चाटुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत और 63 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने आग के कारणों और पब की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है।