लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आ गए हैं, जिसमें उन्हें ई-सिगरेट (vaping) करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया। कई यूजर्स ने उनकी हरकत पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी और “शर्म करो रियान पराग” जैसे कमेंट्स भी देखने को मिले। इस घटना के बाद उनकी कप्तानी और व्यवहार को लेकर भी बहस छिड़ गई है। फिलहाल फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।