ram-navami-shobhayatra-preparations

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी, 5 रथ और हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

राम नवमी के अवसर पर ठाकुरबाड़ी अखाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु, रथ, झांकियां और पारंपरिक आयोजन शामिल होंगे। पूरे शहर में मेला और धार्मिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां

By : Local News of India
रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी, 5 रथ और हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

राम नवमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 बाबा रामदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी अखाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में शहर के सभी सनातनी श्रद्धालुओं के सहयोग से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

इस वर्ष शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए 5 सुसज्जित रथ, दो बैंड पार्टी, ढोल-ताशा दल, शंख-घंटा बजाते भक्तगण शामिल होंगे। इसके साथ ही 25 घोड़े, भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु तथा भाला, फरसा, तलवार और लाठी जैसे पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र भी शोभायात्रा का हिस्सा होंगे।

शोभायात्रा में भगवान हनुमान, भगवान शिव, भारत माता सहित विभिन्न झांकियां और राम दरबार की आकर्षक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु परिवार सहित इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा कई अखाड़ों, संस्थाओं, मंदिर समितियों और एकल अभियान से जुड़े लोगों के भी भाग लेने की संभावना है, जिनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है।

शोभायात्रा का मार्ग ठाकुरबाड़ी अखाड़ा से प्रारंभ होकर कीर्तन भवन, महावीर चौक, अंबेडकर चौक, लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक, थाना चौक, कोशी प्रोजेक्ट चौक होते हुए मल्लिक चौक से वापस अखाड़ा तक रहेगा।

आयोजन के अंतर्गत संध्या समय 48 घंटे का अखंड रामधुन अष्टयाम प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही सात दिनों तक मेला अवधि में प्रतिदिन सुबह-शाम श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शुक्रवार को प्रातः 8 बजे पूजा आरंभ होगी, जबकि शोभायात्रा दोपहर 1:30 बजे निकाली जाएगी।

मेला समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी समितियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में ध्वज सज्जा, तोरण द्वार और पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही प्रकाश एवं साउंड की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। ठाकुरबाड़ी परिसर में रंग-रोगन के बाद पुष्प सजावट का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

 

 

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।