rajasthan-high-court-panchna-dam-water-release-ord

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश: पांचना बांध का पानी तुरंत नहरों में छोड़ें, वरना अफसर होंगे तलब

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पांचना बांध का पानी कमांड एरिया की नहरों में तुरंत छोड़ने का आदेश दिया है। आदेश की अवहेलना पर जल संसाधन विभाग के सचिव और मुख्य अभियंता को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है।

By : Local News of India
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश: पांचना बांध का पानी तुरंत नहरों में छोड़ें, वरना अफसर होंगे तलब

राजस्थान हाईकोर्ट ने पांचना बांध का पानी नहरों में छोड़ने का आदेश देते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पांचना बांध का पानी कमांड एरिया की नहरों में तत्काल छोड़ने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि इस आदेश की पालना नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना पड़ेगा।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश शुभा मेहता की खंडपीठ ने रामकेश मीणा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत छाबा से पूछा कि क्या बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। इस पर सकारात्मक जवाब मिलने के बाद कोर्ट ने कमांड एरिया की नहरों में पानी छोड़ने का सीधा आदेश दे दिया।

याचिका में मांग की गई थी कि पांचना बांध के कमांड क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई हेतु नहरों में पानी छोड़ा जाए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विकास सैनी ने कोर्ट को बताया कि क्षेत्र में केवल किसानों ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों और अन्य जानवरों के लिए भी पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि जल वितरण समिति ने नहरों में पानी छोड़ने को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल संसाधन सचिव को निर्देशित किया जाए कि पांचना बांध की नहरों में जल्द पानी छोड़ा जाए।

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 1 मई तक के लिए स्थगित करते हुए सख्त टिप्पणी की कि यदि तब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो जल संसाधन विभाग के सचिव और मुख्य अभियंता को अदालत में हाजिर होना पड़ेगा।

यह आदेश कमांड एरिया के किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो लंबे समय से सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहे थे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।