गुरप्रीत कालरा
लोक्ला न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे ने 1644 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें 10वीं के अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
रेलवे की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है जो कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।