prayagraj-annapurna-bhawan-construction-started

प्रयागराज में 34 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगी बेहतर सुविधा

प्रयागराज में केंद्र सरकार की अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत 34 भवनों का निर्माण शुरू हो गया है। मनरेगा के तहत 68 भवन प्रस्तावित हैं, जबकि 2026-27 के लिए नई योजना भी तैयार की जा रही है।

By : Local News of India
प्रयागराज में 34 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगी बेहतर सुविधा

प्रयागराज में अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत 34 भवनों का निर्माण शुरू, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाओं की तैयारी।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा भवन योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। जनपद में फिलहाल 34 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रशासन ने निर्माण कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उपायुक्त श्रम रोजगार गुलाबचन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभागीय बजट से बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जमीन उपलब्ध कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रस्तावित 68 अन्नपूर्णा भवनों में से जिन भवनों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन भवनों पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। प्रत्येक विकास खंड में 10-10 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधा और सामुदायिक उपयोग के लिए आधुनिक भवन उपलब्ध कराना है।

प्रशासन का कहना है कि अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।