सिहोरा में पथराव, हालात काबू में

सिहोरा में दो समुदायों के बीच विवाद, पथराव के बाद आंसूगैस से हालात काबू में

मध्य प्रदेश के सिहोरा में मंदिर और मस्जिद के पास विवाद के बाद पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसूगैस से स्थिति संभाली। प्रशासन ने हालात नियंत्रण में होने की पुष्टि की।

By : Local News of India
सिहोरा में दो समुदायों के बीच विवाद, पथराव के बाद आंसूगैस से हालात काबू में

सिहोरा के आज़ाद चौक क्षेत्र में तनाव के बाद तैनात पुलिस बल, जहां पथराव की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश में सिहोरा तहसील में गुरुवार की देर रात दो समुदायों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच मारपीट में बदल गया। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नियंत्रण करने हेतु लाठीचार्ज किया, परन्तु स्थिति बिगड़ती देख आंसूगैस के गोले दागे, जिससे भीड़ पर नियंत्रण हो सका।

बताया जाता है कि आज़ाद चौक में दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने सामने हैं। मंदिर में आरती चल रही थी उसी समय रमजान की विशेष नमाज तरावीह चल रही थी। इस दौरान बहस के बाद उपद्रव शुरू हो गया। आरोप है कि मंदिर की ग्रिल तोड़ी गई वहीं दूसरे पक्ष ने भी तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। शहर से अतिरिक्त बल सिहोरा भेजा गया है। गली गली में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। सूचना पाकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस तथा प्रशासन के अनेक अधिकारी अभी भी डेरा डाले हुए हैं।

प्रशासन की ओर से जारी विग्यप्ति के अनुसार सिहोरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुँच कर स्थिति पर काबू पा लिया था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय भी मौके पर पहुँच गये थे। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण में है एवं पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।