लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली में नरेन्द्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए मां कालरात्रि की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मां कालरात्रि का स्वरूप भय का नाश करने वाला है और वह अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया श्लोक—
“वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”
इसका अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत प्रभावशाली और भयंकर है, लेकिन वह अपने भक्तों के सभी भय और संकटों का नाश करती हैं और उन्हें संरक्षण प्रदान करती हैं।