OMKARESHWAR_BOAT_ACCIDENT_NARMADA

ओंकारेश्वर में नाव हादसा, 10 श्रद्धालु नर्मदा में डूबे, 2 की हालत गंभीर

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नाव पलटने से 10 श्रद्धालु डूब गए, रेस्क्यू में सभी को निकाला गया, 2 की हालत गंभीर।<br/><br/>

By : Local News of India
ओंकारेश्वर में नाव हादसा, 10 श्रद्धालु नर्मदा में डूबे, 2 की हालत गंभीर

Omkareshwar में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां Narmada River में नाव पलटने से 10 श्रद्धालु डूब गए। राहत की बात यह रही कि सभी को समय रहते बचा लिया गया, हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। Khandwa के पुलिस अधीक्षक Manoj Kumar Rai के अनुसार, Ranchi से करीब 52 श्रद्धालुओं का जत्था ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आया था। दोपहर करीब 12 बजे सभी लोग अलग-अलग नावों से नर्मदा नदी में नौका विहार कर रहे थे। इसी दौरान एक नाव में सवार 10 लोग ब्रह्मपुरी घाट से संगम घाट की ओर जा रहे थे, तभी नवीन घाट के पास नाव चट्टान से टकरा गई। टक्कर लगने से लकड़ी की नाव का पटिया टूट गया, जिससे उसमें पानी भर गया और नाव पलट गई। नाव में सवार सभी लोग नदी में डूब गए। मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आठ लोगों की हालत सामान्य है, जबकि दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल लोगों के नाम और अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Omkareshwar में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां Narmada River में नाव पलटने से 10 श्रद्धालु डूब गए। राहत की बात यह रही कि सभी को समय रहते बचा लिया गया, हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Khandwa के पुलिस अधीक्षक Manoj Kumar Rai के अनुसार, Ranchi से करीब 52 श्रद्धालुओं का जत्था ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आया था।

दोपहर करीब 12 बजे सभी लोग अलग-अलग नावों से नर्मदा नदी में नौका विहार कर रहे थे। इसी दौरान एक नाव में सवार 10 लोग ब्रह्मपुरी घाट से संगम घाट की ओर जा रहे थे, तभी नवीन घाट के पास नाव चट्टान से टकरा गई।

टक्कर लगने से लकड़ी की नाव का पटिया टूट गया, जिससे उसमें पानी भर गया और नाव पलट गई। नाव में सवार सभी लोग नदी में डूब गए।

मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आठ लोगों की हालत सामान्य है, जबकि दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल लोगों के नाम और अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने