ललिता घाट पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रार्थना

वाराणसी में नमामि गंगे के सदस्यों ने टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती की

इस अवसर पर टीम इंडिया के उत्साहवर्धन के लिए भारत माता की जय, चक दे इंडिया और जीतेगा भाई-जीतेगा के उद्घोष भी किए गए।

By : Local News of India
वाराणसी में नमामि गंगे के सदस्यों ने टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती की

टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती की

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर युवाओं ने भारतीय क्रिकेट टीम का बढ़ाया मनोबल  उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में गंगा नदी की निर्मलता के लिए लोगों को जागरूक करने वाले नमामि गंगे के सदस्यों ने गुरूवार को टी-20 विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा की आरती की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर और राष्ट्रध्वज के साथ शंखनाद कर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

दरअसल, टी-20 विश्वकप क्रिकेट प्रतियाेगिता में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का मजबूत टीम इंग्लैंड के साथ आज खेला जाएगा गुरुवार काे ललिता घाट प्रात: नमामि गंगे के सदस्याें के भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा-हिन्दुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नमामि गंगे के सदस्याें ने बाबा विश्वनाथ से भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की।

सदस्यों के साथ माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए, तो इंग्लैंड के खिलाफ साधारण नहीं, बल्कि “खास” प्रदर्शन करना होगा। भारत के 140 करोड़ लोगों की कसौटी पर मेहनत से खरा उतरना होगा । श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना है कि भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में विजयी होकर फाइनल में पहुंचे । प्रार्थना और उत्साहवर्धन के दौरान मनीष शर्मा, निशि गर्ग, उत्कर्ष केसरी, संजय गर्ग, अमन आदि उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

नीलामी की चमक से अलग टीम इंडिया की चुनौती, श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सबक

नीलामी की चमक से अलग टीम इंडिया की चुनौती, श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सबक

IPL में कप्तानी और नीलामी की सफलता के बाद श्रेयस अय्यर को इंटरनेशनल क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड दौरे ने उन्हें बड़ा सबक दिया।

भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से हटने के कारणों की जांच के लिए बांग्लादेश ने बनाई समिति

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से अपनी टीम की वापसी के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

IND vs ENG: वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने नेट्स में किया मैच सिमुलेशन अभ्यास

IND vs ENG: वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने नेट्स में किया मैच सिमुलेशन अभ्यास

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने नेट्स में मैच सिमुलेशन अभ्यास कर अपनी तैयारियों को परखा।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।