mp-weather-rain-hailstorm-alert-cyclonic-circulati

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम के चलते कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है।

By : Local News of India
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Dark Clouds, Stormy Winds Grip Madhya Pradesh as Rain and Hail Alerts Issued Across Multiple Districts

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के ऊपरी हिस्से में सक्रिय तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंधी और बारिश का दौर तेज हो गया है। मंगलवार को खासतौर पर ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में मौसम अस्थिर रहा, जहां तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर सहित कुल 18 जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर साफ दिखाई दिया। भिंड, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, सतना (चित्रकूट) और रीवा में कहीं तेज आंधी चली तो कहीं बारिश हुई। शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि रतलाम में धूल भरी हवाएं चलीं।

मौसम विभाग ने बताया कि 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

इसके अलावा प्रदेश में तेज हवाओं का दौर भी जारी रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। आमतौर पर दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम में इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए ओलावृष्टि और बारिश चिंता का कारण बन सकती है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ट्रंप का सिर्फ एक ऐलान... फिर रॉकेट बन गया शेयर बाजार, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

ट्रंप का सिर्फ एक ऐलान... फिर रॉकेट बन गया शेयर बाजार, इन 10 शेयरों ने मचाया गदर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से जुड़े ऐलान के बाद वैश्विक बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।