mirzapur-waterfall-drowning-varanasi-youth-body

मीरजापुर में जलप्रपात में डूबे युवक का शव बरामद, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

मीरजापुर के सुखदरिया दरी जलप्रपात में डूबे वाराणसी के युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया।

By : Local News of India
मीरजापुर में जलप्रपात में डूबे युवक का शव बरामद, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

मीरजापुर में जलप्रपात में डूबे युवक का शव बरामद, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित सुखदरिया दरी जलप्रपात में बुधवार को डूबे वाराणसी निवासी युवक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने सब इंस्पेक्टर रजत कुमार गोंड के नेतृत्व में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गहरे पानी से शव को बाहर निकाला। इसके बाद अहरौरा थाना पुलिस के एसआई रामदरश यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान वाराणसी के चौरहट पड़ाव निवासी सन्नी (25) के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था।

जानकारी के अनुसार, सन्नी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने सुखदरिया दरी पहुंचा था। पहले समूह का इरादा लिखनिया दरी जाने का था, लेकिन वहां बंद होने के कारण वे सुखदरिया दरी चले गए।

नहाने और घूमने के दौरान सन्नी कुंडनुमा गहरे पानी के पास पहुंच गया और अचानक फिसलकर उसमें गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

साथियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम तक पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

अगले दिन एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद किया।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

भदोही में खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला और ससुर की मौत, पति गंभीर

भदोही में खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला और ससुर की मौत, पति गंभीर

भदोही में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला और उसके ससुर की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इलाज कर लौटते समय हुआ।

यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की।

गोरखपुर में जमीन विवाद को लेकर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में जमीन विवाद को लेकर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जमीन विवाद को लेकर एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।