मीरजापुर शीतला धाम कालरात्रि दर्शन आस्था

मीरजापुर के शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सप्तमी पर कालरात्रि दर्शन

मीरजापुर के शीतला धाम में नवरात्र सप्तमी पर मां कालरात्रि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

By : Local News of India
मीरजापुर के शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सप्तमी पर कालरात्रि दर्शन

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Mirzapur, 25 मार्च । चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मीरजापुर के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के कालरात्रि स्वरूप के दर्शन के लिए भोर से ही लंबी कतारें लग गईं और मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

मंदिर को गुलाब, गेंदा और अड़हुल के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मां शीतला का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत भोग अर्पित किया गया। मीरजापुर के साथ वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली और सोनभद्र सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर मां के दर्शन किए और जयकारे लगाए। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र और गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।