लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Mirzapur जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (RO) परीक्षा 2023 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
जमालपुर क्षेत्र के गौरी गांव निवासी किसान हृदय नारायण पटेल की बेटी निधि पटेल ने परीक्षा में 210वीं रैंक प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने घर पर रहकर तैयारी की और यह उपलब्धि हासिल की। निधि ने हाईस्कूल Parshuram Model School Goghera से वर्ष 2010 में तथा इंटरमीडिएट Devkali Inter College से 2012 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith से बीएससी (2019) और बीएड (2022) की पढ़ाई पूरी की। वह अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान हैं।
वहीं जिगना क्षेत्र के बरी दुबे गांव निवासी आनंद दुबे ने 62वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में हासिल की। वर्तमान में वह Chopan ब्लॉक के जुगेल गांव में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
आनंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद हाईस्कूल Mahashakti Inter College Bihsra और इंटरमीडिएट BLJ College से किया। आगे की पढ़ाई KBP Government College से बीएससी और Banaras Hindu University से बीएड पूरी की।
दोनों अभ्यर्थियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।