mandla-road-accident-nh30-bike-collision-thre

मंडला में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नेशनल हाईवे-30 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।

By : Local News of India
मंडला में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

मंडला में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर मंडला-रायपुर मार्ग में चारटोला के पास हलौन बांध रोड पर टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर दूर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं और आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में करंजिया माल निवासी 36 वर्षीय जगदीश यादव, जो पेशे से लाइनमैन थे, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मोनेश मोंगरे (30) और संकित दास टांडिया (30) ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में रामप्रकाश उइके गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम के अनुसार, यह घटना गढ़ी थाना क्षेत्र में हुई है और सभी मृतक बिछिया क्षेत्र के निवासी थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

स्ट्रीट लाइटिंग सिर्फ रोशनी का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षित, समावेशी और स्मार्ट शहरों की पहचान है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा, यातायात और नागरिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

दिल्ली में पानी के टैंकर ने महिला को कुचला, चालक गिरफ्तार

दिल्ली में पानी के टैंकर ने महिला को कुचला, चालक गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली में पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

झारखंड में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की साइकिल से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

भदोही में खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला और ससुर की मौत, पति गंभीर

भदोही में खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला और ससुर की मौत, पति गंभीर

भदोही में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला और उसके ससुर की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इलाज कर लौटते समय हुआ।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटे 48.4 लाख चालान, 8 सिग्नल-फ्री कॉरिडोर किए विकसित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटे 48.4 लाख चालान, 8 सिग्नल-फ्री कॉरिडोर किए विकसित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस वर्ष अब तक 48.42 लाख चालान जारी किए हैं। साथ ही यातायात सुधार के लिए राजधानी में 8 सिग्नल-फ्री कॉरिडोर विकसित किए गए हैं।