लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कोलकाता में हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि पोस्टल बैलेट से जुड़े बॉक्स पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले गए, जिसके विरोध में पार्टी नेताओं ने धरना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं और करीब 3 घंटे तक हालात पर नजर बनाए रखी। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पहले से तय प्रोटोकॉल के तहत और सभी संबंधित पक्षों को सूचना देकर की गई। इस पूरे घटनाक्रम ने बंगाल चुनाव की सियासत को और गर्मा दिया है।