lpg-gas-supply-normal-district-stock-home-delivery

जिले में LPG गैस की कोई किल्लत नहीं, 9,685 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध: डीएम

जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक और सुचारू वितरण व्यवस्था का दावा किया है, साथ ही कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निगरानी जारी है।

By : Local News of India
जिले में LPG गैस की कोई किल्लत नहीं, 9,685 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध: डीएम

जिले में LPG गैस की कोई किल्लत नहीं, 9,685 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध: डीएम

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की जानकारी दी है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

वर्तमान में जिले में 9,685 से अधिक गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। डीएम के अनुसार, गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी नियमित रूप से जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं और उन्हें दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।

प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी की बात भी कही है। किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित हो रहा है।

कंट्रोल रूम का नंबर 06456-225152 जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में गैस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

'न डील, न अपराध'—CM शिवकुमार की पुलिस को सख्त चेतावनी

'न डील, न अपराध'—CM शिवकुमार की पुलिस को सख्त चेतावनी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अपराधियों से किसी तरह की 'डील' बर्दाश्त नहीं होगी और कानून का सख्ती से पालन कराया जाए।

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 12 जिलों के SP भी बदले गए हैं।

दो ‘आपत्तिजनक’ किताबों को लेकर जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालय और कॉलेज पुस्तकालयों पर कार्रवाई

दो ‘आपत्तिजनक’ किताबों को लेकर जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालय और कॉलेज पुस्तकालयों पर कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में दो किताबों को लेकर विवाद के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के पुस्तकालयों की समीक्षा और कार्रवाई शुरू की गई।

केंद्र सरकार ने BPR&D, NCRB और SVPNPA के नए प्रमुख नियुक्त किए, तीन IPS अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने BPR&D, NCRB और SVPNPA के नए प्रमुखों की नियुक्ति की है। तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ओडिशा में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में स्कूल बंद

ओडिशा में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में स्कूल बंद

ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कई जिलों में एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।