पीछे से आई टक्कर बनी काल

लालगंज–हलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत

लालगंज–हलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय रज्जन कोल की मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा, वाहन की पहचान और चालक की तलाश जारी।

By : Local News of India
लालगंज–हलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत

लालगंज, हलिया मार्ग पर हादसे के बाद जांच, अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

लालगंज, हलिया मार्ग पर शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। लालापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मध्य प्रदेश निवासी 19 वर्षीय रज्जन कोल रजई गांव से किसी कार्य से लालगंज की ओर जा रहा था। रात करीब सात बजे जैसे ही वह लालापुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।