राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नशे के कारोबार के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नशे के कारोबार और अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

By : Local News of India
नशे के कारोबार के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव

नशे के कारोबार के विरोध में कोंडागांव में भाजपा कार्यालय के सामने नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार और अफीम की खेती के विरोध में आज गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर कूच किए। पुलिस द्वारा पहले से बैरिकेडिंग की गई थी, फिर भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, दुर्ग जिले के भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा 10 एकड़ में अफीम की खेती का मामला सामने आने और बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती पाए जाने के बाद प्रदेश में नशे के कारोबार को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष ने कहा कि, भाजपा छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के गठन के बाद नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है और गांव-गांव में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध हो रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि, अफीम की खेती से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उस क्षेत्र के पटवारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि, यदि सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए आने वाले समय में जनहित में बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रवि घोष, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, रितेश पटेल, जेपी यादव, सकुर खान, नरेंद्र देवांगन, संजय करन, गौतम साहू, देवेंद्र कोर्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।