karjain-market-road-accident-bike-rider-death

तेज रफ्तार टैंक लोरी ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

करजाइन बाजार में तेज रफ्तार टैंक लोरी की चपेट में आने से बाइक सवार भोला साह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी।

By : Local News of India
तेज रफ्तार टैंक लोरी ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

करजाइन बाजार में सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत करजाइन बाजार में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंक लोरी ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मृतक का सिर बुरी तरह फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना में शामिल टैंक लोरी को जब्त कर लिया।

मृतक की पहचान करजाइन वार्ड संख्या 9 निवासी 45 वर्षीय भोला साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार लोरी की चपेट में आ गए।

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भोला साह अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं, जिनमें 13 वर्षीय पितम और 12 वर्षीय गौरव शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।