बेटी-की-शादी-से-आहत-पिता-ने-खाया-जहर-जोधपुर

बेटी की मर्जी से शादी से आहत पिता ने जहर खाकर दी जान

जोधपुर में बेटी द्वारा परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने से आहत पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

By : Local News of India
बेटी की मर्जी से शादी से आहत पिता ने जहर खाकर दी जान

बेटी की मर्जी से शादी से आहत पिता ने जहर खाकर दी जान

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

जोधपुर, 07 मार्च। शहर के निकट चौखा क्षेत्र के महादेव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार महादेव नगर, चौखा निवासी करणसिंह (पुत्र हड़मान सिंह), जो मूल रूप से सोवनिया बोरूंदा के रहने वाले थे, ने अपने घर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कहीं और विवाह कर लिया था। इसी बात से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

इस संबंध में मृतक के दामाद रघुवीर सिंह, निवासी शिक्षक कॉलोनी लूणावास खारा, ने मर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि बेटी के विवाह से आहत होकर करणसिंह घर से निकल गए थे और बाद में फोन कर जहर खाने की जानकारी दी थी।

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में मर्ग दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।