गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Jawaharlal Nehru Medical College के पैथोलॉजी विभाग में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 11 एवं 12 अप्रैल को कॉलेज परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला एवं CME का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम Association of Cytology and Histology के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ डॉक्टर भाग लेकर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
मुख्य वक्ताओं में डॉ. मनोज कहर (सूरत), डॉ. रूपेश गुण्डवार (महाराष्ट्र), डॉ. के. स्वामीनाथन (चेन्नई), डॉ. असिताभा मंडल (कोलकाता) और डॉ. तरुण कुमार (एम्स पटना) शामिल होंगे। कार्यक्रम में देशभर से लगभग 150 से 200 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।
कार्यक्रम के दूसरे दिन इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद एक विशेष एटलस का विमोचन भी किया जाएगा। इस एटलस को स्नातकोत्तर छात्रों के बीच वितरित किया जाएगा, जिससे उन्हें अध्ययन में मदद मिलेगी।
प्रेस वार्ता में डॉ. मुकेश प्रसाद साह, डॉ. कुमार सुनीत, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. कुमारी रश्मि और डॉ. सुप्रिया सहित अन्य डॉक्टर भी उपस्थित रहे।