लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
भारतीय रेलवे ने जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 4 मई से 27 मई 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। इस दौरान 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पटना-गोमतीनगर वंदे भारत (22345) को जफराबाद-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट रूट से चलाया जाएगा। वहीं कई अन्य ट्रेनें जैसे बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस के मार्ग भी बदले गए हैं। कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES या रेलवे हेल्पलाइन से जानकारी जरूर लें।