गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Jaunpur में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
फायर ब्रिगेड के सहायक अधिकारी Nagendra Dwivedi ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देनी चाहिए। साथ ही बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग और गैस सिलेंडर जैसी ज्वलनशील वस्तुओं के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
रैली में स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर 1944 Bombay Dock Explosion में शहीद हुए 66 दमकलकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीरों के बलिदान को नमन किया।
गौरतलब है कि भारत में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अग्निशमन कर्मियों के साहस और बलिदान को सम्मान देना और आम जनता को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।