लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर वैश्विक चिंता का केंद्र बन गया है। इसी बीच ईरान ने वहां फंसे जहाजों को लेकर बड़ी घोषणा की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि आने वाले तीन दिनों तक कुछ जहाजों को विशेष समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था के तहत गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि इसके लिए जहाजों को पहले से निर्धारित नियमों और सैन्य निर्देशों का पालन करना होगा।
इससे पहले अमेरिका ने “Project Freedom” के तहत जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की योजना शुरू की थी। अमेरिकी नौसेना की निगरानी में कुछ जहाजों ने होर्मुज पार भी किया है।
वहीं ईरान लगातार कहता रहा है कि बिना समन्वय के गुजरने वाले जहाजों पर कार्रवाई हो सकती है। हाल के दिनों में कई जहाजों को रोके जाने और हमलों की खबरों ने वैश्विक बाजार में चिंता बढ़ा दी थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक है। यहां तनाव बढ़ने का असर सीधे कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ सकता है।
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं, लेकिन हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।