लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए दो अलग-अलग बम धमाकों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, धमाकों के बाद सुरक्षा बल और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।