लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मशहूर अमेरिकी टीवी डायरेक्टर जेम्स बरोज का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बरोज को लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘Friends’ के निर्देशन के लिए दुनियाभर में पहचान मिली थी।
जेम्स बरोज ने अपने लंबे करियर में कई सफल कॉमेडी शो का निर्देशन किया और अमेरिकी टेलीविजन इंडस्ट्री में खास योगदान दिया। उनके निर्देशन की शैली और कॉमेडी टाइमिंग के लिए उन्हें काफी सराहा गया।
‘Friends’ जैसी हिट सीरीज के अलावा उन्होंने कई अन्य चर्चित टीवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।