लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय यात्रियों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत सिर्फ UK रेजिडेंस वीजा रखने वाले भारतीय यात्रियों को पहले मिलने वाली सुविधा नहीं मिलेगी।
UAE की नई गाइडलाइन के अनुसार, वैध अमेरिकी वीजा, US ग्रीन कार्ड, EU वीजा या EU रेजिडेंस परमिट रखने वाले भारतीय नागरिक अभी भी वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा के लिए पात्र रहेंगे।
इस बदलाव का असर उन भारतीय पर्यटकों और यात्रियों पर पड़ेगा, जो केवल UK रेजिडेंस वीजा के आधार पर UAE में प्रवेश की सुविधा का इस्तेमाल करते थे।
वहीं, UAE की ओर से भविष्य में कुछ पात्र यात्रियों के लिए 60 दिन की वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है।