लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
विंबलडन 2026 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ सिनर ने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया।
24 वर्षीय इतालवी खिलाड़ी ने पूरे मुकाबले में शानदार सर्विस और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में 16 ऐस लगाए और केवल एक ब्रेक प्वाइंट का सामना किया। यह जोकोविच पर उनकी पिछले सात मुकाबलों में छठी जीत रही।
अब फाइनल में सिनर का सामना फ्रेंच ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। सिनर लगातार दूसरा विंबलडन और अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे, जबकि ज्वेरेव पहली बार विंबलडन चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे।
39 वर्षीय नोवाक जोकोविच का 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का सपना फिलहाल अधूरा रह गया। इसके बावजूद उन्होंने अपने करियर का रिकॉर्ड 55वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेला।