लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा। यह सम्मान देश में खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर कई अन्य खेल हस्तियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज शामिल रहे।
समारोह के दौरान रोहित शर्मा के साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद थीं। सम्मान प्राप्त करते समय रितिका भावुक और गर्वित नजर आईं। कार्यक्रम में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों की उपस्थिति ने माहौल को खास बना दिया।