लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
लंदन के कोवेंट गार्डन में स्थित रूल्स रेस्टोरेंट इतिहास और खानपान की अनोखी विरासत को आज भी संजोए हुए है। करीब 228 साल पुराने इस रेस्टोरेंट को लंदन का सबसे पुराना रेस्तरां होने का गौरव प्राप्त है।
यह रेस्टोरेंट वर्ष 1798 में थॉमस रूल ने एक ऑयस्टर बार के रूप में शुरू किया था। समय के साथ यह स्थान लंदन की पहचान बन गया और यहां दुनिया भर की कई मशहूर हस्तियों ने भोजन किया।
रूल्स की मेहमान सूची में प्रसिद्ध लेखक चार्ल्स डिकेंस से लेकर संगीत जगत की हस्तियां मैडोना और डेविड बॉवी तक शामिल रहे हैं। ब्रिटेन की पूर्व महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी इस ऐतिहासिक रेस्टोरेंट की मेहमान रह चुकी हैं।
मेडन लेन पर स्थित यह रेस्टोरेंट अपनी लाल झंडियों, सुनहरे डिजाइन और पारंपरिक सजावट के कारण दूर से ही पहचान में आ जाता है। इसकी खूबसूरती और माहौल आज भी पुराने लंदन की झलक पेश करते हैं।
लगभग ढाई सदियों की यात्रा के बाद भी रूल्स रेस्टोरेंट अपनी पुरानी शैली, क्लासिक व्यंजनों और ऐतिहासिक माहौल के कारण दुनियाभर के पर्यटकों और खाने के शौकीनों को आकर्षित करता है।