लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावे की गिनती को लेकर जारी विवाद के बीच जानकारी सामने आई है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कुछ महीने पहले मंदिर में कैश गिनने वाले कर्मचारियों को बदलने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस सुझाव को स्वीकार नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक, SBI की ओर से कैश काउंटिंग प्रक्रिया को लेकर कुछ बदलावों का सुझाव दिया गया था, लेकिन ट्रस्ट ने मौजूदा व्यवस्था को जारी रखने का फैसला किया।
राम मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की गिनती बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में की जाती है। हाल ही में चढ़ावे से जुड़े आरोपों के बाद यह मामला चर्चा में आया है। ट्रस्ट ने पहले भी कहा है कि मंदिर की सभी वित्तीय प्रक्रियाएं तय नियमों और पारदर्शिता के साथ संचालित की जाती हैं।