phalodi-family-four-dead-case

राजस्थान के फलोदी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बच्चों के शव

राजस्थान के फलोदी में एक परिवार के चार सदस्य मृत मिले। पुलिस को पति-पत्नी और दो बच्चों के शव घर से मिले, मामले की जांच जारी है।

By : Local News of India

फलोदी के देचू में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस और एफएसएल टीम कर रही जांच

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

राजस्थान के फलोदी जिले के देचू इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में पति जेनाराम, पत्नी पुष्पा और उनके दो बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और दोनों बच्चों के शव घर के अंदर चारपाई पर मिले।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पत्नी और बच्चों की मौत किस वजह से हुई।

शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या और आत्महत्या की आशंका जताई है, हालांकि मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।