e20-fuel-gadkari-challenge

E20 फ्यूल विवाद: गडकरी की चुनौती स्वीकार, प्रदर्शनकारी बोले- एक नहीं 6 प्रभावित वाहन मालिक दिखाएंगे

E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच तहसीन पूनावाला ने नितिन गडकरी की चुनौती स्वीकार करते हुए छह प्रभावित वाहन मालिकों को पेश करने की बात कही है।

By : Local News of India

E20 पेट्रोल विवाद के बीच तहसीन पूनावाला ने नितिन गडकरी की चुनौती स्वीकार करते हुए छह प्रभावित वाहन मालिकों को सामने लाने का दावा किया।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
मुस्कान 

E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी तहसीन पूनावाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चुनौती स्वीकार कर ली है। पूनावाला ने दावा किया है कि वह एक नहीं बल्कि छह ऐसे वाहन मालिकों को सामने लाएंगे, जिनका कहना है कि E20 फ्यूल इस्तेमाल करने के बाद उनकी गाड़ियों में समस्याएं आईं।

इससे पहले नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल से वाहन खराब होने के दावों पर सवाल उठाते हुए आलोचकों से ऐसे किसी एक व्यक्ति को सामने लाने की चुनौती दी थी। गडकरी ने E20 नीति का बचाव करते हुए कहा था कि इससे जुड़े नुकसान के दावों को साबित नहीं किया गया है।

पूनावाला ने कहा कि वह प्रभावित वाहन मालिकों के साथ मंत्री से मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन उनकी शर्त है कि यह बातचीत मीडिया की मौजूदगी में और लाइव होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलाकात की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और गडकरी से सार्वजनिक चर्चा की मांग की है।

E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाया जाता है। सरकार का कहना है कि यह कदम कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने, किसानों को लाभ पहुंचाने और उत्सर्जन घटाने के उद्देश्य से उठाया गया है। वहीं, कुछ वाहन मालिकों ने माइलेज कम होने और वाहन के कुछ हिस्सों में परेशानी आने की शिकायतें की हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।