लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार लंच में साउथ इंडियन स्टाइल उड़द दाल का मेदु वड़ा ट्राई करें। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह व्यंजन सांभर और नारियल की चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
सामग्री
- 1 कप उड़द दाल (4-5 घंटे भिगोई हुई)
- 1 बारीक कटा प्याज (वैकल्पिक)
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 8-10 करी पत्ते
- ½ चम्मच काली मिर्च
- ½ चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
सबसे पहले भीगी हुई उड़द दाल को कम पानी डालकर गाढ़ा और फूला हुआ पेस्ट पीस लें। इसमें नमक, जीरा, काली मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता और प्याज मिलाएं। अब हाथ को हल्का गीला करें, मिश्रण का गोला लेकर बीच में छेद बनाएं और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें। तैयार मेदु वड़े को सांभर और नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
ज़रूरी टिप्स
- बैटर को ज्यादा पतला न रखें, तभी वड़ा कुरकुरा बनेगा।
- तलने से पहले बैटर को अच्छी तरह फेंट लें, इससे वड़ा हल्का और स्पंजी बनेगा।
- तेल को मध्यम आंच पर रखें, ताकि वड़ा बाहर से कुरकुरा और अंदर से अच्छी तरह पक जाए।
- चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए कटा हुआ नारियल और हरा धनिया भी मिला सकते हैं।