लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में हालात सामान्य होने के संकेतों और वैश्विक आपूर्ति दबाव में कमी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कमर्शियल पैक्ड एलपीजी पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने थोक स्तर पर एलपीजी सप्लाई को 50 प्रतिशत तक बहाल करने का आदेश जारी किया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम देश में औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव के चलते एलपीजी वितरण को नियंत्रित किया गया था।
अब स्थिति में सुधार को देखते हुए सप्लाई चैन को सामान्य किया जा रहा है, जिससे होटल, रेस्तरां, छोटे उद्योगों और अन्य व्यावसायिक इकाइयों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से बाजार में स्थिरता आएगी और सप्लाई की अनिश्चितता कम होगी। हालांकि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी संभावित वैश्विक उतार-चढ़ाव का असर घरेलू आपूर्ति पर न पड़े।