गुरु-रंधावा-जिम-फायरिंग-मामले-में-दो-गिरफ्तार

गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचे गए

दिल्ली पुलिस ने गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

By : Local News of India
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचे गए

गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को ले जाती दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली: पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो और आरोपियों हकीकत उर्फ साहिल और सागर को पश्चिम विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, 11 जून को पश्चिमी दिल्ली के पुष्कर एन्क्लेव स्थित गुरु रंधावा से जुड़े जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। ताजा गिरफ्तारी के बाद इस मामले के सभी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी पश्चिमी दिल्ली में किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।