लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
FIFA World Cup के राउंड ऑफ 32 में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने डेब्यू कर रही केप वर्डे की शानदार चुनौती को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी यात्रा जारी रखी।
यह मुकाबला पूरे 90 मिनट तक बेहद कड़ा रहा और स्कोर बराबरी पर रहने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। यहां अर्जेंटीना ने निर्णायक गोल दागकर जीत अपने नाम की।
केप वर्डे ने अपने पहले ही विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और कई मौकों पर अर्जेंटीना को मुश्किल में डाला। हालांकि अंत में अनुभव भारी पड़ा और अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की।